Homeबड़ी खबरेंक्या बारिश के साथ श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना...

संबंधित खबरें

क्या बारिश के साथ श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 खेलने का सपना भी धुल गया?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच का वनडे सीरीज खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के मेजबानी में संपन्न हो रहे इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने श्रीलंका को 198 रनों के बड़े अंतर से हराया था। परंतु मंगलवार सुबह खेले जाने वाला दूसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। इस मुकाबले के रद्द होने के बाद श्रीलंका की टीम मुश्किल में आ गई हैं। श्रीलंका के लिए वनडे विश्व कप 2023 में क्वालीफाई करने के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम था। परन्तु क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से बिना टॉस पड़े रद्द हो गया।

WTC के बाद क्या अब वर्ल्ड कप से भी कटेगा पत्ता!

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची श्रीलंकाई टीम के पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं गुजरे हैं। श्रीलंका ने कीवियों के सामने पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से गंवाकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ लिया। इसके बाद उसे अब वनडे सीरीज में पहला मुकाबला गंवाना पड़ा है। जिस वजह से श्रीलंका पर ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनने पर खतरा मंडराने लगा है। 31 मार्च को हैमिल्टन में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में जीत दर्ज करना ही होगा। वरना उसके लिए वर्ल्ड कप 2023 की राह मुश्किल हो जाएगी।

तीसरे मुकाबले में यदि श्रीलंकाई टीम मेजबान न्यूजीलैंड को शिकस्त देने में सफल रहती है।तब भी वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर आश्रित रहना होगा। लेकिन जीत दर्ज करने की स्थिति में श्रीलंका के चांस बढ़ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय