अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड कप 2023 का प्रोमो वीडियो लांच कर दिया है। ICC द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। वर्ल्ड कप 2023 का टैगलाइन ‘All it Takes is Just one day’रखा गया है। जिसका किंग खान ने बाकायदा वॉइस ओवर किया है। वर्ल्ड कप का यह प्रोमो कई मामले में खास है, क्योंकि इस प्रोमो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विश्व विजई छक्का भी नजर आ रहा है। जिसके चलते हैं प्रोमो लांच होने के चंद मिनटों के भीतर यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ICC द्वारा जारी वर्ल्ड कप 2023 का यह प्रोमो 2 मिनट 13 सेकंड का है। जिसमें पुराने वर्ल्ड कप की ढेर सारी यादों को दिखाया गया है। पुराने दृश्यों के इस संकलन में सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले की एक झलक दिखाई जाती है। जिसमें यजुवेंद्र चहल वेंडूर डुसे को आउट करते हुए नजर आ रहे हैं। उसी दौरान पीछे से महेंद्र सिंह धोनी विकेट के लिए अपील करते हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2011 में एक मुकाबला जीतते हुए विराट कोहली और युवराज सिंह की भी झलक दिखाई गई है। फिर आखिरी में महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ विश्व विजई छक्का लगाते हुए नजर आते हैं।
वीडियो के अंत में शाहरुख खान वर्ल्ड कप 2023 के ट्राफी के साथ नजर आते हैं। जिसमें वह कहते हैं कि“For everything ever dreamt for, pushed for, lived for, it takes one day (जिस चीज के लिए कभी सपना देखा, जिसके लिए प्रयास किया, जिसके लिए जिया, उसमें एक दिन लगता है)’‘जिसे देखकर प्रसंशक वर्ल्ड कप 2023 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आगामी 5 अक्टूबर से हो रहा है। जिसमें 8 अक्टूबर को भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेगा तथा फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।