Homeफीचर्डपिछले दो सीजन के मुकाबले बेहतर अंदाज में दिख रहे माही,MSD के...

संबंधित खबरें

पिछले दो सीजन के मुकाबले बेहतर अंदाज में दिख रहे माही,MSD के रिटायरमेंट को लेकर हर्षा भोगले कह दी बड़ी बात

इसमें कोई शक नहीं है कि, इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया भर में होने वाले क्रिकेट के लीगों में सबसे महंगा टूर्नामेंट है। परंतु IPL 2023 में चीजें जिस प्रकार से घटित हो रही हैं। उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह दुनिया का सबसे रोमांचकारी टूर्नामेंट है।इस सीजन के पिछले चार मुकाबलों का रोमांच दर्शकों के लिए दांतो तले उंगलियां दबाने वाला रहा है। इसी बीच बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया 17वां मैच बेहद रोमांचक रहा।

इस मुकाबले में CSK को जीत के लिए अंतिम ओवर में 21 रनों की दरकार थी। परंतु धोनी और जड्डू की जोड़ी 17 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में अपनी टीम को भले ही जीत दिलाने से चूक गए, परंतु उन्होंने 17 गेंदों पर 32 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर विपक्षी टीम को सकते में ला दिया। एम एस धोनी ने अपने 32 रनों की पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े। जिसके बाद एक बार फिर से हर कोई माही का दीवाना हो गया।

महेंद्र सिंह धोनी के इस पारी के बाद मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कैप्टन कूल के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया। हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि,”हर साल हम खुद से पूछते रहते हैं कि क्या यह IPL में धोनी का आखिरी साल है। अगर वह गेंद को इस तरह हिट नहीं कर रहा है! मुझे लगता है कि वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर बल्लेबाजी कर रहा है। पावर गेम खेलने वाले धोनी का प्रदर्शन ठीक चल रहा है।”

बताते चलें कि, IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान CSK के लिए चार मुकाबले खेले हैं। जिसके तीन पारियों में उन्होंने क्रमशः, 7 गेंद 14रन नाबाद,3 गेंद 12 रन,17 गेंद 32रन नाबाद, बनाए हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सातवें-आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय