Homeफीचर्डवर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होंगे पाकिस्तान के उपकप्तान?शाहीन शाह अफरीदी को...

संबंधित खबरें

वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होंगे पाकिस्तान के उपकप्तान?शाहीन शाह अफरीदी को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

हाल ही में सम्पन्न हुए एशिया कप 2023 में पाकिस्तान श्रीलंका को हारकर शर्मनाक तरीके से बाहर हो गई थी। जिसके चलते उसका फाइनल खेलने का सपना टूट गया था। वहीं बीते 17 सितंबर को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। एशिया कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद पाकिस्तान टीम आलोचनाओं के घेरे में है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और उप कप्तान सादाब खान की जमकर आलोचना हो रही है। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बड़ा बदलाव कर सकता है। एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम में शादाब खान उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। परंतु उनका प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा था।

इसलिए यह कहा जा रहा है कि, वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए सादाब खान की जगह पाकिस्तान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को उकप्तान बना सकता है। गौरतलब है कि,शादाब खान ने एशिया कप 2023 में 6 विकेट चटकाए थे, परन्तु सुपर-4 में भारत और श्रीलंका के बीच शादाब खान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। इसलिए आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह अब खतरे में दिख रही है। उनकी जगह टीम में अबरार अहमद को शामिल किया जा सकता है।

जियोन्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक “PCB की एक बैठक के दौरान मुख्य चयनकर्ता और कप्तान ने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं और खराब फॉर्म पर भी चर्चा की है। जहां बदलाव की संभावना जताई जा रही हैं।”इसके अलावा पाकिस्तान की टीम में चोट की भी समस्या है।चोट के चलते तेज गेंदबाज नसीम शाह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

वहीं अबरार अहमद की बात करें तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान सुर्खियों में आए थे। अबरार अहमद ने अभी तक पाकिस्तान के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेला है जहां उन्होंने 6 मुकाबले में 38 विकेट चटकाए हैं। बताया जा रहा है कि, उनके प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक काफी खुश हैं, यही कारण है कि, अबरार अब पाकिस्तान के वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय