Homeफीचर्डन्यूजीलैंड से अकेले भिड़ गए शुभमन गिल, दोहरा शतक लगाने के साथ...

संबंधित खबरें

न्यूजीलैंड से अकेले भिड़ गए शुभमन गिल, दोहरा शतक लगाने के साथ तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद में खेला जा रहा यह मैच पूरी तरीके से भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम रहा। इस मैच में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 149 गेंदों पर रिकॉर्ड 208 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस मैच में शुभमन गिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान रोहित शर्मा ने 34 तो सूर्य कुमार यादव ने 31 रन बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी शिपली और डेरिल मिशेल ने दो-दो तथा मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

सबसे तेज 1000 रन

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक (जिसे बाद में उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील कर दिया) जमाते हुए भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि 19 इनिंग्स में हासिल की। दूसरे नंबर पर सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। इन दोनों ने एक हजार ODI रन बनाने के लिए 24 इनिंग्स खेले थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर ज़मान के नाम है। उन्होंने 18 इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की थी।

दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय

न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेलकर शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अतिरिक्त वह ऐसा करने वाले दुनिया के आठ चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शुमार हो गए हैं। दोहरा शतक जमाने के साथ शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बन गए हैं।

डबल सेंचुरी एलीट क्लब

सचिन तेंदुलकर-200
वीरेंद्र सहवाग -219
रोहित शर्मा -264, 209, 208
ईशान किशन-210
शुभमन गिल-208*
मार्टिन गुप्टिल-237
क्रिसगेल-215
फखर जमान-210

बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज तीन शतक

शुभमन गिल ने अपनी इस बेहतरीन शतकीय पारी के दौरान एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 3 वनडे इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 15 इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की। तीन शतक लगाने में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 16 इनिग्स तथा शिखर धवन ने 17 पारियां खेली थी। ‌ ‌

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (सी), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय