HomeWPLमुंबई इंडियंस ने WPL के लिए अपनी जर्सी का किया अनावरण,दिखा आकाश...

संबंधित खबरें

मुंबई इंडियंस ने WPL के लिए अपनी जर्सी का किया अनावरण,दिखा आकाश और समुद्र का अद्वितीय संगम

विमेंस प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण का आगाज आगामी 4 मार्च से होने जा रहा है। उद्घाटन सत्र के शुरू होने में करीब 1 सप्ताह का समय रह गया है।WPL के पहले सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। उससे पहले मुंबई इंडियंस ने WPL के लिए अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया है।

BCCI द्वारा पहले ही प्रथम संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।WPL के उद्घाटन सत्र में पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।यह सभी मैच मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होंगे।WPL के प्रथम संस्करण में मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉय चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी की तस्वीरें ट्विटर के अलावा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। मुंबई इंडियंस की जर्सी का रंग गहरा आसमानी है। जिसके किनारे डार्क गोल्डन बॉर्डर बने हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि,”WPL के लिए यह रही हमारी पहली जर्सी, जिसमें सूरज, समुद्र, नीला और सोना सभी का मिश्रण है”

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय