भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें पत्नी उत्पीड़न मामले में यह राहत दी है। दरअसल अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। मोहम्मद शमी कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने कोर्ट ने अपनी जमानत अर्जी भी दाखिल कर दी।दरअसल मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उनका खेल इससे प्रभावित हो सकता था।इसलिए यह उनके लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। मोहम्मद शमी के साथ उनके भाई मोहम्मद हासिम को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है।
इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी को 2000 रूपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है। दुल्हन प्रताड़ना मामले में मोहम्मद शमी पहली बार कोर्ट में पेश हुए हैं। इस दौरान मोहम्मद शमी अपने भाई और वकील सलीम रहमान के साथ अदालत में पेश हुए थे।वकील सलीम रहमान ने बताया कि, मो. शमी और उनके भाई हासिम अदालत में पेश हुए उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया था, कोर्ट की तरफ से उनकी यह याचिका मंजूर कर ली गई है।
बीते 23 अगस्त को अलीपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि अदालत में हसीन की शिकायत के मद्देनजर नजर शमी को तलब करने के पीछे कोई कारण नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है। परन्तु उस दौरान 30 दिनों के भीतर मोहम्मद शमी को इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए ट्रायल कोर्ट में आवेदन करने को कहा गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी कोर्ट में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई।
बताते चलें कि, मोहम्मद शमी पर साल 2018 में उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उस दौरान उन्होंने निचली अदालत में यह मामला दर्ज कराया था। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के अलावा उनके भाई पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जादवपुर पुलिस स्टेशन मे FIR दर्ज करवाई थी।



