Homeफीचर्डMini Auction का दिखेगा Mega रूपविदेशी खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा, 2 करोड़...

संबंधित खबरें

Mini Auction का दिखेगा Mega रूप
विदेशी खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा, 2 करोड़ की बेस प्राइस में नहीं एक भी भारतीय

IPL 2023 के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। और इसकी शुरुआत से पहले 23 नवंबर को कोच्चि में Mini Auction का Mega रूप देखने को मिल सकता है। इस मिनी ऑक्शन में 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 714 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि BCCI के सचिव जय शाह ने की है।

Mini Auction का सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ही फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है। इस ऑक्शन में 14 देशों के कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और 20 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं। 277 विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि फाइनल ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है, जिनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी।

2 से 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में एक भारतीय नहीं

अब चलिए जानते है खिलाड़ियों के बेस प्राइस के बारें में। इसमें सबसे चौका देने वाली बात ये है कि एक भी भारतीय खिलाड़ी 2 से 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में नहीं है शामिल। ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर कराने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, सैम कुरेन जैसे प्लेयर्स शामिल हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में : नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवर्टन, क्रेग ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसो, रस्सी वैन डर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में : सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, झाय रिचर्डसन, एडम जाम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में : मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम , डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन, डेविड विसे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के बकाया पर्स

सनराइजर्स हैदराबाद – 42.25 करोड़
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़
गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़

कब शुरू होगा आईपीएल 2023?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अबकी बार आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के आखिरी हफ्ते तक किया जा सकता है। वैसे अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इस दौरान 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच होंगे, जिसमें प्रत्येक टीम 7 घरेलू और 7 मैच बाहरी मैच खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय