HomeIPL2023माही की फैन फॉलोइंग देख सकते में आ गए पोलार्ड, 'बोले सचिन...

संबंधित खबरें

माही की फैन फॉलोइंग देख सकते में आ गए पोलार्ड, ‘बोले सचिन सर के रहते….;

IPL 2023 के 12वें मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आज शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। जहां पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल कर सीएसके का उत्साह सातवें आसमान पर है। वही आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस को इस टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को लेकर अपनी राय रखी है।

सचिन से की तुलना

कैरेबियाई दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने ESPN Cricinfo से बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी की तुलना पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की है।कीरोन पोलार्ड ने कहा कि,“सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, जब वह(एम एस धोनी) इस सीज़न में खेलते हैं और हर जगह जातें हैं। उनके पास घरेलू दर्शक और अपार घरेलू समर्थन होता है, क्योंकि उन्होंने जो किया है। वह हम महसूस कर सकते हैं।वर्षों पहले जब हमारे पास हमारे आइकन सचिन तेंदुलकर थे।तब कोई फर्क नहीं पड़ता था कि हम पूरे भारत में कहां गए, हमारे पास दर्शकों का वह समर्थन मौजूद रहता था।”

बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी अभी तक इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद रहते हुए महज 7 गेंदों पर एक छक्के और एक चौके की मदद से 14 रन जोड़ दिए थे। इसके अलावा लखनऊ के खिलाफ अगले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर मैदान में आते ही दो अविश्वसनीय छक्के जड़े। चेन्नई के घरेलू मैदान पर हुए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को दर्शकों का अथाह प्यार मिला। जिसे देखकर विपक्षी टीम के खिलाड़ी, कोच और मैनेजमेंट सकते में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय