Homeworld cup 2023वर्ल्ड कप 2023 में एंट्री मारते मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा...

संबंधित खबरें

वर्ल्ड कप 2023 में एंट्री मारते मचाया धमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा सबसे तेज शतक जड़कर खास क्लब में हुए शामिल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी तरीके से गलत साबित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 49.2 ओवर में 388 रन बनाए हैं।

इस दौरान आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप 2023 में आते ही धूम मचा दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया है। ट्रेविस हेड ने 67 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 109 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने महज 59 गेंदो पर सेंचुरी पूरी की। जिसके चलते उन्होंने एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में 40 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। इससे पहले भी ग्लेन मैक्सवेल के नाम ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। तब मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2015 में श्रीलंका के खिलाफ महज 51 गेंदों पर शतक जड़ दिया था।

ग्लेन मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जेम्स फॉकनर ने लगाया है, उन्होंने 2013 के दौरान एक वनडे मैच में भारत के खिलाफ 57 गेंद पर सेंचुरी जमाई थी। अब चौथे पायदान पर ट्रेविस हेड ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बताते चलें कि, ट्रेविस हेड सितंबर महीने में चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह पिछले 1 महीने से ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर चल रहे थे, परंतु वह अभी हाल ही में भारत लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती पांच मुकाबले में उनकी कमी खल रही थी। जिसके चलते कंगारू टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा दिए थे। ट्रैविस हेड के आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी इस समय काफी मजबूत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय