यदि आप क्रिकेट के प्रशंसक हैं और इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में आयोजित हो रहे विभिन्न मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं। तो आपने बॉल के विकेटों से टकराते ही LED Stumps को जलते हुए जरूर देखा होगा। क्या आपके दिमाग में उसे देखकर कभी सवाल उठा कि आखिर ये LED Stumps कितने महंगे हैं और उनकी प्राइस क्या है? जो गेंद के टकराते ही चमक उठते हैं। जिससे किसी भी खिलाड़ी को आउट देने में न सिर्फ मैदानी अंपायर को मदद मिलती है बल्कि निर्णय देने में थर्ड एंपायर भी इसका जमकर लाभ उठाते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं कि ये LED Stumps कितने महंगे और इनकी प्राइज मनी क्या है?
कई खिलाड़ियों के सैलरी से भी अधिक मूल्य
IPL 2023 के दौरान प्रयोग में लाए जा रहे LED Stumps के एक सेट की कीमत जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि इसके एक सेट की अनुमानित कीमत 25 से 35 लाख रुपए बताई जा रही है। इस हिसाब से Stumps के दोनों सेट की कीमत 50 से 70 लाख हो जाती है। जो IPL में हिस्सा ले रहे अजिंक्य रहाणे जैसे कई खिलाड़ियों के सैलरी से काफी अधिक है। गौरतलब है कि IPL 2023 में हिस्सा ले रहे, भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा (50 लाख रुपए),पियूष चावला (50 लाख रुपए), जयदेव उनादकट (50 लाख रुपए), और अजिंक्य रहाणे (50 लाख रुपए) जैसे अनेकों खिलाड़ियों की सैलरी Stumps की लागत से भी कम है।
पहले लकड़ी से बने Stumps का हुआ प्रयोग
शुरुआती समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सामान्य लकड़ी से बने Stumps का प्रयोग किया जाता था। परंतु धीरे-धीरे जैसे-जैसे तकनीकी ने अपने पैर पसारना शुरू किया। उसके बाद Stumps के बेल्स में LED लगाया गया। जिसके बाद देखते ही देखते पूरे Stumps को LED का रूप दे दिया गया।LED Stumps का आविष्कार ऑस्ट्रेलिया के निवासी ब्रॉन्टे एकरमैन ने किया था। ब्रॉन्टे एकरमैन और डेविड लेगिटवुड ने मिलकर जिंग इंटरनेशनल नामक एक कंपनी बनाई। तत्पश्चात ने इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर स्टंम्प्स बनाना शुरू कर दिया।