टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टेस्ट प्रारूप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अजिंक्य रहाणे द्वारा घरेलू क्रिकेट में निरंतर रन बनाने के बावजूद राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी नहीं हो रही है। अजिंक्य रहाणे आगामी IPL के 16 वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। अजिंक्य रहाणे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो सुर्खियां बटोर रहा है।
अजिंक्य रहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह खेतों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर रहाणे के प्रशंसक अलग अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है क्या आपने खेती करना शुरू कर दिया है। तो कोई फैंस पूछ रहा है कि आप कब कमबैक कर रहे हो।
सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक समय भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। परंतु उन्हें अचानक से टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब वह लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। अजिंक्य रहाणे ने 11 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।जिसके बाद से उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। अजिंक्य रहाणे के नाम 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत से 4931 रन है। अजिंक्य रहाणे ने अभी हाल ही में अपना 34 वां जन्मदिन मनाया है। अभी उनके भीतर काफी क्रिकेट बचा हुआ है।