Homeफीचर्डWorld Cup trophy के साथ किंग खान की तस्वीर आई सामने, Social...

संबंधित खबरें

World Cup trophy के साथ किंग खान की तस्वीर आई सामने, Social Media पर मचा तहलका

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आगामी 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। जिसका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि भारत आगामी 8 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत करेगा। वर्ल्ड कप को लेकर अब महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं। उससे पहले वर्ल्ड कप की ट्रॉफी इस वक्त वैश्विक दूर पर है। यह ट्राफी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक देश का दौरा कर रही है। अभी हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पहुंची थी। जिसकी तस्वीर है सामने आई थी।

इन सबके बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल इस तस्वीर में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान वर्ल्ड कप 2023 की ट्राफी के साथ नजर आ रहे हैं। किंग खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

ICC ने शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड कप 2023 की ट्राफी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, किंग खान CWC 2023 ट्राफी यह लगभग यहीं है। इसके चंद मिनट के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई।इस ट्वीट पर अभी तक 1.6 मिलियन से भी अधिक व्यू आ चुके हैं।

बताते चलें कि, शाहरुख खान का क्रिकेट के प्रति अथाह प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। जिसके चलते हैं कई बार वह मुकाबला देखते हुए स्टेडियम में भी नजर आते हैं। इसके अलावा वह खिलाड़ियों के सुख-दुख में भी शामिल होते हैं। उनकी ही फ्रेंचाइजी के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अभी हाल ही में संपन्न हुए IPL में कत्लेआम मचाया था। जिसके चलते उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। वहीं दूसरी तरफ किंग खान भी IPL 2023 के दौरान क्रिकेट के किंग विराट कोहली के साथ नजर आए थे। तब उन दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय