Homeफीचर्डकरोड़ों का ऑफर फिर भी कोई नहीं बन रहा चयनकर्ता, परेशान BCCI...

संबंधित खबरें

करोड़ों का ऑफर फिर भी कोई नहीं बन रहा चयनकर्ता, परेशान BCCI करे तो क्या करे?

ICC टी 20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद सीनियर पुरुष टीम का राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के लिए 5 आवेदन मांगे गए थे। परंतु एक महीने से अधिक का वक्त गुजर जाने के बाद भी BCCI अभी तक नई सिलेक्शन कमेटी की घोषणा नहीं कर पाई है। यहां तक की श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए निवर्तमान क्रिकेट चयन समिति को भारतीय टीम की घोषणा करनी पड़ी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के करोड़ों रुपए का ऑफर देने के बावजूद भारत का कोई भी पूर्व नामी-गिरामी क्रिकेटर चयनकर्ता बनने के लिए इच्छुक नहीं दिख रहा है।

बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष को 1.25 करोड़ रुपए और अन्य सदस्यों को 1 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव दिया है। फिर भी पूर्व क्रिकेटरों में कोई बड़ा नाम आकर्षित होकर आगे नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को शार्टलिस्ट कर इंटरव्यू कर सकती हैं। BCCI के सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो 29 दिसंबर को CAC की मुंबई में बैठक होगी, जिसके बाद शार्टलिस्ट लिस्ट नामों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि यदि इंटरव्यू से BCCI के अधिकारी संतुष्ट नहीं होते हैं तो चेतन शर्मा को एक बार फिर चयनकर्ता बना दिया जाएगा। ‌

28 नवंबर तक मांगे थे आवेदन

राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त करने के बाद BCCI ने कुल 5 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर तय की गई थी।उस बीच अंदर खाने से खबर यह भी आ रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी को BCCI मेंटर के रूप में चयनित कर सकती है। परन्तु अभी तक इस दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।

मुख्य चयनकर्ता बनने की योग्यता

BCCI ने भारतीय टीम का मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए कुछ मानको का निर्धारण किया है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जो 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच, कम से कम 30 फर्स्ट क्लास मैच, 10 वनडे या 20 लिस्ट ए खेला हो, वह मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से रिटायर हो चुका हो और वह बीसीसीआई कि किसी भी कमेटी का सदस्य न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय