IPL-2023 के लिए मिनी ऑक्शन शुक्रवार को होना है।जिसको लेकर रोमांच अपने चरम पर है।यह कहना गलत होगा कि IPL की नीलामी IPL के मैचों से कम रोमांचक है। क्योंकि जिस तरह से नीलामी के दौरान एक झटके में खिलाड़ी करोड़पति बनते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होता है।यह IPL का 16 वां सीजन है।जिसका मिनी ऑक्शन कोच्चि में होना है। पिछले वर्ष हुए 15 वें सीजन की नीलामी की बात करें तो IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में लेने के लिए पहली बार 10 करोड़ से अधिक खर्च किए थे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को हासिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जो पिछले सीजन में सर्वाधिक रहा।
इस बार के मिनी एक्शन में भी कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है जिसमें कई गुमनाम चेहरे आपको करोड़पति बनते नजर आएंगे। वहीं कुछ नामी गिरामी चेहरे भी नीलामी में नजरअंदाज कर दिए जाएंगे। इस लेख में हम अब तक के 15 सीजन में हुए नीलामी के दौरान सर्वाधिक पैसों में खरीदे गए खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे।
IPL के सबसे मंहगे खिलाड़ी
IPL के पहले सीजन के लिए साल 2008 में हुए पहली बार की नीलामी में, एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। 2007 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत और एक विकेट कीपर बल्लेबाज एवं कप्तान के रूप में धोनी उस वक्त सबसे बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी नजर आए थे। जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद से धोनी लगातार चेन्नई सुपर किंग के साथ बने रहे और उन्होंने अपनी अगुवाई में सीएसके को तीन बार खिताब भी जिताया।
अगले सीजन में आरसीबी ने इंग्लैंड के केविन पीटरसन और सीएसके ने इंग्लैंड के ही एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 9.8 करोड़ रुपए में खरीदा। जबकि साल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बांड और मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को 4.8 करोड़ में खरीदा जो सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं 2011 के संस्करण के लिए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। जिन्हें 14.9 करोड़ रुपये की भारी राशि दी गई। इसके अलावा अगले कुछ सीज़न में, युवराज सिंह (दो बार), बेन स्टोक्स (दो बार), रवींद्र जडेजा, जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी सबसे महंगे खिलाड़ी बने।2020 के सीजन में पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। परन्तु अगले ही सीजन में क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा जिसके बाद वह IPL के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल के 16 वें सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से बड़े रिकॉर्ड बनते हैं।
IPL के सबसे मंहगे खिलाड़ियों की सूची
2008-एमएस धोनी (CSK)- 9.5 करोड़
2009-केविन पीटरसन (RCB), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK)- 9.8 करोड़
2010–शेन बॉन्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI)- 4.8 करोड़
2011-गौतम गंभीर (KKR) -14.9 करोड़
2012-रवींद्र जडेजा (CSK) -12.8 करोड़
2013-ग्लेन मैक्सवेल (MI)- 6.3 करोड़
2014-युवराज सिंह (RCB) –14 करोड़
2015-युवराज सिंह (DD) –16 करोड़
2016-शेन वॉटसन (RCB)- 9.5 करोड़
2017-बेन स्टोक्स (RPS)-14.5 करोड़
2018-बेन स्टोक्स (RR) –12.5 करोड़
2019-जयदेव उनादकट (RR), वरुण चक्रवर्ती (KXIP)- 8.4 करोड़
2020-पैट कमिंस (KKR) –15.5 करोड़
2021-क्रिस मॉरिस (RR) –16.25 करोड़
2022-ईशान किशन (MI) –15.25 करोड़