IPL 2023 का आगाज होने में महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। उससे पहले IPL की सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। शनिवार को RCB ने एक बड़ा ऐलान किया।दरअसल RCB ने चोटिल होकर IPL से बाहर हुए अपने हरफनमौला खिलाड़ी विल जैक्स की जगह उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। मौजूदा समय में RCB के लिए माइकल ब्रेसवेल एक उपयुक्त विकल्प है क्योंकि उन्होंने अभी हाल ही में भारत के खिलाफ संपन्न हुए वनडे सीरीज के दौरान गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
चोटिल होकर बाहर हुए थे जैक्स
हाल ही में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दौरान विल जैक्स की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद उन्होंने अपना स्कैन कराया, जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला। विशेषज्ञों ने विल जैक्स को IPL मिस करने की सलाह दी है।RCB ने 23 दिसंबर को हुए ऑक्शन के दौरान विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। RCB द्वारा विल जैक्स को अपनी टीम में शामिल करने के पीछे का उद्देश्य मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया दिग्गज मैक्सवेल की भरपाई करना था।
वहीं दूसरी तरफ माइकल ब्रेसवेल ने अभी तक IPL नहीं खेला है।ऑक्शन के दौरान उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था। परंतु किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है।
IPL 2023 के लिए RCB का पूरा स्क्वाड
फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसारंगा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, रीस टॉपले ,हिमांशु शर्मा, माइकल ब्रेसवेल, मनोज भंदागे, अविनाश सिंह, राजन कुमार,सोनू यादव।