HomeIPL2023IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी, जानिए...

संबंधित खबरें

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी, जानिए ‘आया राम गया राम’ वाला क्रिकेटर कौन?

इंडियन प्रीमियर लीग का 16 वां संस्करण आगामी 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। साल 2008 में IPL की शुरुआत होने के बाद से अब तक ढेर सारे धुरंधर क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा बन चुके हैं। भारत और दुनिया भर के ढेर सारे ऐसे खिलाड़ी हैं। जो एक बार किसी फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा बनने के बाद उसके खास हो जाते हैं, और वह फ्रेंचाइजी भी उनके लिए खास हो जाती है। परंतु खराब प्रदर्शन व अन्य कारणों के चलते कुछ खिलाड़ियों के साथ ‘आया राम गया राम’ की स्थिति बनी रहती है। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं। जिसने IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक बार पाला बदला है।

आरोन फिंच के नाम सबसे अधिक टीमों में खेलने का रिकॉर्ड

IPL में सबसे अधिक फ्रेंचाइजी टीमों के साथ खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच के नाम है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आरोन फिंच दुनिया भर में आयोजित होने वाले विभिन्न लीगों में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने IPL में 8 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के साथ क्रिकेट खेला है। जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी क्रिकेटर द्वारा सर्वाधिक टीम बदलाव है।

फिंच का IPL सफर

फिंच ने अपना IPL डेब्यू 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए किया था।इसके बाद उन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स में शामिल होने से पहले अगले दो सत्रों 2011 और 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) का प्रतिनिधित्व किया।2015 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपना हिस्सा, जहां उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला। 2016 में, उन्हें गुजरात लायंस द्वारा चुना गया, एक नई फ्रेंचाइजी जो उस सीजन में हिस्सा ले रही थी। फ्रेंचाइजी भंग होने से पहले वह 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेले।

2018 में, फिंच को किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा साइन किया गया था, जहां उन्होंने दो सत्रों (2018 और 2019) में खेला।उसके बाद उन्हें 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा खरीदा गया और 2022 की नीलामी से रिलीज किए जाने से पहले उन्होंने 2020 और 2021 सीजन में RCB के लिए खेला।

आरोन फिंच ने 92, IPL मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 24.89 की औसत और 128.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 2091 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 15 अर्धशतक दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय