Homeworld cup 2023IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर की...

संबंधित खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर की हुई एंट्री,ट्रेड विंडो से LSG प्लेयर को किया शामिल

जहां एक तरफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का उत्साह अपने चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2024) को लेकर भी सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार, 3 नवंबर को, मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के साथ अनुबंध करके एक अधिग्रहण किया है, रोमारियो शेफर्ड IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे। अब उन्होंने IPL की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस में एंट्री कर ली है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 अभी भी कुछ महीने दूर है, लेकिन टीमों ने अगले महीने होने वाले खिलाड़ियों के नीलामी की तैयारी के लिए अपने रोस्टर को मजबूत करना शुरू कर दिया है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ट्रेड विंडो के दौरान दो टीमों के बीच रिप्लेस होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL 2024 में प्रतिभाग करने वाली टीमों को 26 नवंबर तक रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी अंतिम सूची जमा करनी है।

IPL ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी की है, जिसमें शेफर्ड के 50 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियंस में जाने की पुष्टि की गई है। वहीं IPL के मीडिया सलाहकार के द्वारा एक बयान में कहा गया है, “टाटा IPL 2024 से पहले चल रही टाटा IPL ट्रेडिंग विंडो के दौरान रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुंबई इंडियंस (MI) में रिप्लेस किया गया है।”

बताते चलें कि, IPL टीमों से अपेक्षा की जा रही है कि वे ट्रेड विंडो में अपने प्रयास बढ़ाएँ और नीलामी से पहले मूल्यवान हस्ताक्षर करें। हालाँकि मुंबई इंडियंस के पास वर्तमान में IPL 2024 की नीलामी के लिए उसके बजट में केवल 5 लाख रुपये शेष हैं, वे कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने फंड में वृद्धि कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की पूरी स्कॉवड

रोहित शर्मा (कप्तान), संदीप वारियर, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, क्रिस जॉर्डन, रोमारियो शेफर्ड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय