HomeIPL 2024IPL 2024: ऑक्शन के बाद LSG में बड़ा फेरबदल, फ्रेंचाइजी ने इस...

संबंधित खबरें

IPL 2024: ऑक्शन के बाद LSG में बड़ा फेरबदल, फ्रेंचाइजी ने इस सदस्य से तोड़ा नाता

IPL 2024 के लिए मंच सज चुका है,बीते 19 दिसंबर को ऑक्शन सम्पन्न होने के साथ टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी फ्रेंचाइजियां अपने स्कॉवड को मजबूत करते हुए कमर कस चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आगामी 22 मार्च से IPL 2024 का शुभारंभ भी होने वाला है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। उससे पहले केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल LSG ने सहायक कोच विजय दहिया के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर लिया है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्रेंचाइजी के साथ अपने दो साल के कार्यकाल के समापन को चिह्नित करते हुए एक विदाई संदेश साझा किया है। जबकि फ्रेंचाइजी ने एक धन्यवाद नोट में दहिया को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

विजय दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि,“अलविदा बोली लगाने के लिए… एलएसजी। लखनऊ सुपर जाइंट्स, पिछले दो वर्षों में टीम के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। टीम एलएसजी को शुभकामनाएं।

आपको बता दें, आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी बदलाव के मूड में है। पिछले दिनों एलएसजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया था, जब उसने एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को अपना हेड कोच नियुक्त किया था, जो अब टीम से अलग हो चुके हैं। वहीं दो साल तक टीम के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी LSG को छोड़कर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी KKR से जुड़ चुके हैं। KKR में भी वह मेंटर की भूमिका निभाएंगे। जिसे उन्होंने बतौर कप्तान चैंपियन भी बनाया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को साल 2022 में IPL का हिस्सा बनाया गया है। पिछले दो सीजन में इन दोनो फ्रेंचाइजियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। गुजरात ने तो पहली बार में ही ट्राफी अपने नाम कर लिया था। जबकि दूसरे साल वह रनर रहे हैं। वहीं लखनऊ की बात करें तो वह भी नॉकआउट में जगह बनाने में सफल रही है।

IPL 2024 के लिए LSG का स्कॉवड

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, देवदत्त पडिक्कल,निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, दीपक हुडा, एश्टन टर्नर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली, मोहसिन खान, मार्क वुड, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव , युद्धवीर सिंह, शिवम मावी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, एम सिद्धार्थ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय