HomeIPL2023IPL 2023: Unsold खिलाड़ी खरीदने पर मजबूर हुई RCB, स्टार ऑलराउंडर पूरे...

संबंधित खबरें

IPL 2023: Unsold खिलाड़ी खरीदने पर मजबूर हुई RCB, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर

IPL 2023 का आगाज आगामी 29 मार्च से होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। उससे पहले IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी विल जैक्स 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं। RCB ने 23 दिसंबर को हुए ऑक्शन के दौरान विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। RCB द्वारा विल जैक्स को अपनी टीम में शामिल करने के पीछे का उद्देश्य मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया दिग्गज मैक्सवेल की भरपाई करना था।

ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

हाल ही में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दौरान विल जैक्स की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद उन्होंने इसी सप्ताह अपना स्कैन कराया, जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला। विशेषज्ञों ने विल जैक्स को IPL मिस करने की सलाह दी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विल जैक्स के संभावित रिप्लेसमेंट के लिए कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल से बातचीत कर रहा है।

माइकल ब्रेसवेल ने अभी तक IPL नहीं खेला है। ऑक्शन के दौरान उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था। परंतु किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के इस सीजन में अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। ‌

IPL 2023 के लिए RCB का पूरा स्क्वाड

फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसारंगा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, रीस टॉपले ,हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भंदागे, अविनाश सिंह, राजन कुमार,सोनू यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय