इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन का आगाज होने में महज 2 दिनों का वक्त बचा है। IPL 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप का अवार्ड दिया जाता है।
पिछली बार यह पुरस्कार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए इंग्लिश बल्लेबाज जोश बटलर ने सर्वाधिक 863 रन बनाकर अपने नाम किया था। ऐसे में इस वर्ष भी यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से बल्लेबाज के बैट से सबसे अधिक रन निकलने वाले हैं। अपने इस आर्टिकल में आइए हम जानने का प्रयास करते हैं कि IPL 2023 में ऑरेंज कप के 5 सबसे प्रबल दावेदार कौन है?
शुभमन गिल
ऑरेंज कैप के दावेदारों में सबसे पहला नाम शुभमन गिल का है। शुभमन गिल इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में सफेद बाल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए ढेर सारे रन बनाए हैं। ऐसे में वह अपने इस फॉर्म को IPL में भी जारी रख सकते हैं। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।
जॉस बटलर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर IPL खेलने जा रहे सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर देखा जाए तो वह सबसे विस्फोटक ओपनर की श्रेणी में आते हैं। जॉस बटलर निडर अंदाज से क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने इससे पहले भी IPL में लंबी-लंबी पारियां खेली हैं। पिछले साल जॉस बटलर ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम भी किया था। जिस वजह से राजस्थान रॉयल्स का यह बल्लेबाज एक बार फिर ऑरेंज कैप का प्रबल दावेदार है।
फाफ डू प्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस IPL 2023 में RCB की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। फाफ डू प्लेसिस विस्फोटक ओपनर के साथ एक विश्वसनीय बल्लेबाज भी है। जिस वजह से वह इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा कर सकते हैं।
विराट कोहली
ऑरेंज कैप के दावेदारों में चौथा नाम किसी और का नहीं किंग कोहली का ही है। लंबे समय बाद IPL से पहले विराट कोहली एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रशंसकों को इस बार विराट से काफी उम्मीदें हैं।
मिचेल मार्श
ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श को रखा जा सकता है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए भारत दौरे पर भारतीय टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मिचेल मार्श भारतीय पिचों पर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।