भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के की बरसात करने वाले हैं। IPL के 16 वें सीजन का आगाज आगामी 31 मार्च से होने जा रहा है। जिसका पहला मुकाबला हार्दिक पांडे की अगुवाई वाली गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। जिस दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रसंशकों के लिए हेलीकॉप्टर शॉट के अलावा ‘नो लुक सिक्स’ लगाते हुए नजर आएंगे।इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नो लुक सिक्स जड़ने की तैयारी कर रहे कैप्टन कूल
वैसे तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा शॉट ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ है। परंतु इस समय वह नो लुक सिक्स जड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स प्रैक्टिस के दौरान गेंद को बिना देखे हिट करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि बल्लेबाज किसी गेंद को बिना भलीभांति देखें हिट करके बाउंड्री लाइन के बाहर भेजता है तो उसे नो लुक सिक्स कहा जाता है। महज कुछ ही घंटों में महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो 6.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि मिलियन से अधिक लोगों द्वारा इसे देखा गया है।
धोनी का आखिरी IPL
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 41 वर्षीय एमएस धोनी इस सीजन के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट को बाय कह देंगे। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। परंतु उन्होंने इस बात की इच्छा जरूर जाहिर की थी कि वह अपना आखिरी IPL मैच चेन्नई के दर्शकों के सामने खेलना चाहेंगे। पिछले दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने एम एस धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की खबरों पर मुहर लगाई थी।