Homeफीचर्डIPL 2023 के लिए Delhi Capitals के नए कप्तान का ऐलान, दादा...

संबंधित खबरें

IPL 2023 के लिए Delhi Capitals के नए कप्तान का ऐलान, दादा को भी मिली अहम जिम्मेदारी

IPL के 16वें सीजन का आगाज आगामी 31 मार्च से होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। उससे पहले IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2023 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को अपना उप कप्तान भी बनाया है। दरअसल पिछले वर्ष 30 दिसंबर को एक सड़क दुर्घटना के दौरान ऋषभ पंत बुरी तरीके से चोटिल हो गए थे। जिस कारण उन्हें IPL 2023 समेत कई अहम टूर्नामेंट मिस करना पड़ रहा है।

कप्तान बनने के बाद वार्नर का बयान

अपनी नई भूमिका पर बोलते हुए डेविड वार्नर ने कहा, “ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं, और हम सभी को उनकी कमी खलेगी।मैं प्रबंधन को उस विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो उन्होंने हमेशा मुझ पर दिखाया है। यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे लिए घर के समान रही है। मैं खिलाड़ियों के इस तरह के सर्वोच्च प्रतिभाशाली समूह का नेतृत्व करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकता। मैं उन सभी से मिलने और खुश होने का इंतजार नहीं कर सकता!”

दादा को मिला डायरेक्टर का पद

इसके अलावा सौरव गांगुली की दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर वापसी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक ट्वीट कर दादा का वेलकम किया है। वहीं डायरेक्टर बनने पर सौरव गांगुली ने कहा कि,”मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आने के लिए उत्साहित हूं। पिछले कुछ महीनों में महिला टीम और प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा जुड़ाव शानदार रहा है।मैं IPL के आगामी सत्र का इंतजार कर रहा हूं।”

दादा ने आगे कहा कि, “दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं इस बार पहले ही खिलाड़ियों के साथ शामिल हो चुका हूं, और मैं उन्हें एक समूह के रूप में देखने का इच्छुक हूं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम सभी का समय अच्छा बीतेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय