Homeफीचर्डIPL 2023 का प्रोमो वीडियो लांच, जानिए क्या है खास?

संबंधित खबरें

IPL 2023 का प्रोमो वीडियो लांच, जानिए क्या है खास?

IPL 2023 का आगाज आगामी 31 मार्च से होने जा रहा है।16वें सत्र के लिए जहां BCCI ने अपनी कमर कस ली है। वहीं फ्रेंचाइजियां भी पूरी तरीके से तैयार हैं। इसी बीच IPL के प्रसारण का टीवी राइट्स रखने वाले स्टार स्पोर्ट्स ने IPL 2023 का प्रोमो लांच किया है। जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्रोमो में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और T20 कप्तान हार्दिक पांड्या के स्टेच्यू नजर आ रहे हैं।जो प्रसंशकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,”टाटा आईपीएल, शोर ऑन, गेम ऑन!”जिसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के प्रसारण अभियान की शुरुआत हो गई। प्रोमो वीडियो में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को देखकर प्रशंसकों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं वीडियो में मुंबई, लखनऊ और गुजरात के तीन अलग-अलग जगहों को स्क्रीन पर दर्शाया जा रहा है, जहां आस-पड़ोस के लोग IPL उत्सव मनाने के लिए एक साथ नजर आ रहे हैं।

एक जुटता का प्रतीक

IPL के 16वें एडिशन के लिए जारी थीम ‘टाटा आईपीएल, शोर ऑन, गेम ऑन!’ एकजुटता का प्रतीक है। इतना ही नहीं इस वीडियो में प्रशंसक खिलाड़ियों का जिस प्रकार से एकजुट होकर चीयर और उत्साह भरी आवाज में समर्थन कर रहे हैं। उससे उत्साहित होकर तीनों स्टार खिलाड़ियों के चेहरे प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।

बात IPL के 16वें सीजन की करें, तो जहां यह सीजन प्रशंसकों को काफी रोमांचित करने वाला है। वहीं कुछ प्रशंसक निराश भी हो सकते हैं, क्योंकि IPL के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम IPL हो सकता है।41 वर्षीय धोनी इस सत्र के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। फिलहाल, पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय