इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का रोमांच शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा है।IPL 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च को गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। जहां IPL की सभी 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करती हुई नजर आएंगी।IPL 2023 में जहां नई प्रतिभाओं के उभरकर आने की उम्मीद है वहीं इस सीजन IPL से कई दिग्गज खिलाड़ी रिटायरमेंट ले सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में 5 दिग्गज खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जो IPL 2023 के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
IPL की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब तीन साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। एमएस धोनी इसी साल जुलाई में 42 वर्ष के हो जाएंगे। उनका यह आखिरी IPL हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच चेन्नई के घरेलू मैदान चेपाक स्टेडियम पर खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
अंबाती रायडू
अंबाती रायडू की गिनती IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में की जाती है। वह तीन बार ट्राफी जीतने के दौरान मुंबई इंडियंस और दो बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। अंबाती रायडू बतौर बल्लेबाज IPL में 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। अंबाती रायडू 37 साल के हैं। जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि वह IPL 2023 के बाद पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
अमित मिश्रा
स्टार स्पिनर अमित मिश्रा की गिनती IPL के दिग्गज स्पिनरों के बीच में की जाती हैं। अमित मिश्रा ने 154, IPL मैचों में 166 विकेट चटकाए हैं। 40 वर्षीय अमित मिश्रा को इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 50 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। अमित मिश्रा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने साल 2008, 2011 और 2012 के सीजन में तीन हैट्रिक लेने का कार्य किया है।
रिद्धिमान साहा
व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा IPL में बहुत अधिक सफल खिलाड़ी नहीं रहें हैं। परंतु उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां जरूर खेली है। रिद्धिमान साहा ने पिछले वर्ष गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी करते हुए तीन अर्धशतक लगाए थे। जिसके चलते उन्होंने गुजरात को पहली बार खिताब जिताने में मदद की थी। रिद्धिमान साहा 38 वर्ष के होने वाले हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद वह भी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
इशांत शर्मा
34 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके अलावा वह चोटिल भी होते रहे हैं। जिस कारण अब वह भारतीय टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं है। इशांत ने 93,IPL मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशांत शर्मा ने शुरुआती समय में घातक गेंदबाजी की थी। इन सब कारणों के चलते हैं ऐसा माना जा रहा है कि इशांत शर्मा भी पेशेवर क्रिकेट को बाय कह सकते हैं।