HomeIPL2023IPL 2018 में अनहोनी को किया था होनी, इसी लिए जाने जाते...

संबंधित खबरें

IPL 2018 में अनहोनी को किया था होनी, इसी लिए जाने जाते हैं धोनी, गावस्कर ने Dhoni की तारीफ में पढ़े कसीदे

अनहोनी को कर देते हैं होनी, फील्ड पे जब खड़े होते हैं महेंद्र सिंह धोनी। कौन भूल सकता है साल 2018 का वो IPL जिसमे बैन के पूरे 2 साल बाद वापिसी हुई थी चेन्नई सुपर किंग्स की। IPL इतिहास में इस तरह का कम-बैक न इससे पहले कभी देखा गया था और शायद न कभी देखा जाएगा। क्योंकी चेन्नई सुपर किंग्स आई पूरे IPL पर छाई और IPL विजेता बन कर घर वापिस आई।

चेन्नई के कम-बैक के गावस्कर भी दीवाने…
चेन्नई सुपर किंग्स के इस कम-बैक ने भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में से Little Master सुनील गावस्कर को अपना मुरीद बना लिया था जिसे लेकर गावस्कर ने हाल ही में धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़ डाले हैं और बताया है कि क्यों कप्तान कूल बाकी कप्तानों से अलग हैं। और वो क्या चीज़ है जो उन्हें बाकी कप्तानों से महान कप्तान बनाती है…..

धोनी की कप्तानी की काबिलियत के बारे में गावस्कर ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने धोनी की कप्तानी की काबिलियत के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी की और ट्रॉफी जीती तो यह शानदार चीज़ थी, क्योंकि पूरी टीम दो साल तक एक साथ नहीं थी और वो अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी से खेल रहे थे, फिर उन्होंने वापसी की। यह आपकी कप्तानी की काबिलियत के बारे में बताता है।”

गावस्कर ने आगे कहा, “ये आपको बताता कि कैसे एक आदमी गैप के बाद टीम को साथ ला सकता है। एक गैप के बाद टीम को साथ लाना काबिल-ए-तारीफ है। मुझे लगता है कि उस सीज़न उन्होंने जो शॉट खेले, मुझे याद है कि एक मैच में टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे और धोनी ने ऑफ स्टंप के बाहर से शॉट मारा, जो लॉन्ग ऑन पर छक्का गया था। हमने पहले भी धोनी से ये देखा है।”

Dhoni को बनाया कप्तान, फिर CSK ने हासिल किया यह मुकाम
बताते चलें IPL की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को सबसे ज़्यादा बोली लगा कर खरीदा और अपना कप्तान बना दिया जिसके बाद शुरुआत हुई एक अटूट रिश्ते की। चेन्नई सुपर किंग्स को मिले उनके कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को मिले उनके थला। साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और उनके थला ने उन्हें 4 बार IPL विजेता बना कर IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम बना दिया।

CSK के लिए पिछला सीजन नहीं था किसी बुरे सपने से कम
2010, 2011, 2018, 2021 IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। IPL 2022 में ऐसा पहली बार हुआ कि चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर रही थी।

क्या आप चेन्नई सुपर किंग्स के जबरा फैन हैं? क्या आपको लगता है कि इस बार चेन्नई IPL विजेता बनेगी अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय