IPL के बाद तमिलनाडु राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस वक्त तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसका देश के लोग जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में एक दिलचस्प चीज देखने को मिली है। दरअसल TNPL में एक मैच के दौरान एक गेंदबाज ने अपने आखिरी गेंद पर सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस गेंदबाज ने 4 या 6 रन नहीं बल्कि अपनी टीम के आखिरी गेंद पर 18 रन लुटाए। जिस वजह से यह घटना चर्चा में आ गई। दरअसल, चेपॉक सुपर गिलीज के खिलाफ सैलम स्पार्टन्स के लिए गेंदबाजी करते हुए अभिषेक तनवर ने अपने शुरुआती 3 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन दिए थे। शुरू में अच्छी गेंदबाजी करने से प्रेरित होकर खुद कप्तान अभिषेक तनवर अपना आखिरी ओवर करने के लिए आ गए। इस दौरान उन्होंने महज एक गेंद पर ही 18 रन लुटा दिए। अभिषेक तनवर द्वारा फेंकी गई यह गेंद क्रिकेट के इतिहास की सबसे महंगी आखिरी बॉल साबित हुई।
कैसे लुटाए 18 रन
कप्तान अभिषेक तनवर ने अपनी टीम सैलम स्पार्टन्स के लिए गेंदबाजी करते हुए चेपॉक सुपर गिलीज के आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर संजय यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। परन्तु इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया। जिसके बाद अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया, संयोगवश यह गेंद भी नो बॉल हो गई। अगली फ्री हिट गेंद पर 2 रन आए। और यह गेंद एक बार फिर से नो बॉल हो गई। फिर अभिषेक तनवर ने एक वाइट डाल दी। और बिना गेंद एक पड़े 12 रन आ गए।इसके बाद अंतिम फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज ने जोरदार छक्का जड़ते हुए 6रन और बटोर लिए। जिस कारण कप्तान ने अपने आखिरी गेंद पर कुल 18 रन लुटा दिए। और उनके नाम क्रिकेट इतिहास में आखिरी गेंद पर सर्वाधिक रन लुटाने का शर्मनाक रिकार्ड दर्ज हो गया।
The most expensive delivery ever? 1 Ball 18 runs#TNPLonFanCode pic.twitter.com/U95WNslHav
— FanCode (@FanCode) June 13, 2023
भले ही अभिषेक तनवर ने इस मैच के आखिरी गेंद पर 18 रन लुटा दिए, परंतु यह T20 लीग के इतिहास सबसे महंगी गेंद के रूप में नहीं गिना जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलेगी। परंतु फिर भी निश्चित रूप से यह क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी आखिरी गेंद थी।