Homeफीचर्डICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर में नॉमिनेटेड खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए...

संबंधित खबरें

ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर में नॉमिनेटेड खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए कौन से भारतीय को मिली जगह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। ICC ने कुल 4 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमें एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। दुनिया भर में हो रहे क्रिकेट के आकलन के आधार पर ICC ने दो लेफ्ट आर्म पेसर और दो सलामी बल्लेबाजों को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नॉमिनी बने है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के मार्को जैनसेन, न्यूजीलैंड के फिन एलेन और अफगानिस्तान के अब्राहिम जादरान को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामिनेट किया गया है।

नॉमिनेटेड खिलाड़ियों का प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के मार्को जैनसेन ने साल 2022 में टेस्ट क्रिकेट में 28 विकेट, वनडे में 2 और टी-20 क्रिकेट में एक विकेट हासिल किया है।जबकि इब्राहिम जादरान ने बतौर सलामी बल्लेबाज अफगानिस्तान के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 431 और टी-20 क्रिकेट में 367 रन बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के उभरते सितारे फिन एलन के बल्ले से इस वर्ष टी 20 क्रिकेट में 411 रन और एकदिवसीय मैचों में 387 रन निकले हैं।

भारतीय प्लेयर अर्शदीप सिंह

भारत की तरफ से नॉमिनेट तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो उन्होंने साल 2022 में 33 टी-20 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.12 का रहा है जबकि इकोनामी 8.17 की रही है। 2021-22 के IPL में अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई थी।अर्शदीप सिंह भारत के लिए एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। जहां उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था‌। इन दिनों वह भारतीय टीम के एक उभरते सितारा है। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय