यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। IPL हो या दुनिया का कोई भी क्रिकेट लीग क्रिस गेल बेहद लोकप्रिय रहे हैं। वह अपने लम्बे-लम्बे छक्के के लिए जाने जाते थे। परन्तु क्रिस के सिक्स जितने लम्बे होते हैं, उनकी जुबान भी उतनी ही लम्बी है। ऐसे में कई बार वह महिलाओं से बत्तमीजी पूर्ण हरकत भी कर बैठते थे। जिसके चलते लगातार वह विवादों और सुर्खियों में बने रहते हैं।
आज ही के दिन क्रिस गेल ने साल 2016 में एक महिला के साथ अभद्रता की थी, जिसके लिए उनके ऊपर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था। बिग बैश लीग 2016 में हुई उस घटना को लेकर आज हम बात करने वाले हैं। क्योंकि उस घटना का विडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां क्रिस गेल को गालियां पड़ रही हैं। तो आइए देख लेते हैं कि,पूरा मामला क्या था ? जो अभी तक क्रिस गेल का पीछा नही छोड़ रहा है।
दरअसल साल 2016 में क्रिस गेल BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेल रहे थे। जहां आज ही के दिन खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम के लिए 15 गेंदों पर 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। तभी बीच मैच में एक महिला पत्रकार क्रिस गेल का इंटरव्यू ले रही थी। उसी दौरान क्रिस गेल को शरारत सूझी और उन्होंने महिला पत्रकार को फ्लर्ट कराना चाहा,जहां उन्हें मुह की खानी पड़ी।
क्रिस गेल ने इंटरव्यू देते वक्त कहा था कि, “मैं खुद यहाँ आकर आपको इंटरव्यू देना चाहता था। इसलिए ही मैं यहाँ आया हूं। आपकी आंखों को देखने आया हूं। आशा करता हूं कि, मैच हम जीतेंगे और फिर इसके बाद ड्रिंक पर चलेंगे। शर्माओ मत बेबी।”
#OnThisDay in 2016 Chris Gayle said “‘Don’t blush baby ” in Bigbash match and slammed for making ‘sleazy’ & ‘sexist” remarks during a TV interview.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) January 4, 2024
He was also fined for $10,000 by Melbourne Renegade.#PAKvsAUS #SAvIND #Babar #BBL13 #CricketTwitterpic.twitter.com/ephspXfvhB
क्रिस गेल का इंटरव्यू करने वाली इस महिला पत्रकार का नाम पाटकार मेल मैकलाघलिन है। जो उस वक्त चैनल 10 के लिए रिपोर्टिंग कर रही थी। इस घटना के बाद क्रिस गेल पर भारी जुर्माना लगाया गया था।