Homeफीचर्ड'रन बनाने की भूख उसे अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाती है….',युवा सितारे...

संबंधित खबरें

‘रन बनाने की भूख उसे अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाती है….’,युवा सितारे की तारीफ में भज्जी ने पढ़े कसीदे

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर बहुत जल्द ही अपने आप को भारतीय टीम में स्थापित कर लिया है। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उन्हें अगला विराट कोहली मानने लगे हैं। जिस तर्ज पर विराट कोहली को किंग कोहली की उपाधि दी गई थी। उसी तर्ज पर प्रशंसकों ने शुभमन गिल को प्रिंस की उपाधि दे दी है। इन सबके बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि, शुभमन गिल के अंदर अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले काफी अधिक भूख है। यही एक वजह है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

रन के भूखे हैं गिल:भज्जी

न्यूज़ 24 स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि,”शुभमन अपने खेल को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके अंदर रन बनाने की भूख है। इसी वजह से वह बाकी खिलाड़ियों से अलग है। उनके भीतर यह जज्बा है कि वह कुछ कर सकते हैं और काफी बड़ी हस्ती बन सकते हैं। उनके पिता ने कड़ी मेहनत की है इसी वजह से गिल भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं।”

भज्जी ने आगे कहा कि,”उनकी यह मेहनत तब रंग लाएगी जब वह 15 से 20 सालों तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलेंगे। उनके पास काफी टैलेंट है और उनकी मानसिकता भी काफी अच्छी है। मैं उन्हें जितना जानता हूं वह सच में एक शानदार खिलाड़ी हैं। जब वे बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें खेलते हुए देखकर एक अलग ही सुकून मिलता है।

भारत के लिए लम्बे समय तक खेले गिल

हरभजन सिंह ने शुभमन गिल से भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी करने की भी उम्मीद लगाई है। उन्हें लगता है कि शुभमन गिल भविष्य में भारत को लीड भी कर सकते हैं। भज्जी ने कहा कि,”मैं यही दुआ करना चाहता हूं कि वह(शुभमन गिल) भारतीय टीम के लिए कई सालों तक क्रिकेट खेलते रहे। यही नहीं वह एक बार अपनी टीम की कप्तानी भी करें। ऐसा करने पर उनके पिता भी खुश होंगे। पंजाब के लिए यह बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि वह हमारे बेटे के समान है।”

बताते चलें कि, 23 वर्षीय शुभमन गिल ने अभी तक भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों को मिलाकर 47 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने सात शतक लगाया है। इसके अलावा वह वनडे फॉर्मेट में एक दोहरा शतक(208रन) भी लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय