Homeफीचर्डऐसे ही रहा तो टीवी और मोबाइल पर नहीं देख पाएंगे भारत...

संबंधित खबरें

ऐसे ही रहा तो टीवी और मोबाइल पर नहीं देख पाएंगे भारत के मैच, क्योंकि ब्रॉडकास्टर…

जहां एक तरफ भारतीय टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के बगैर श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में खेल रही युवा भारतीय टीम को लेकर क्रिकेट के प्रशंसकों के बीच रोमांच जोरों पर है। वहीं ब्रॉडकास्टर्स के लिए बुरा दिन चल रहा है। इंसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार से शुरू हुए भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए स्टार स्पोर्ट के पास महज दो से तीन विज्ञापनदाता बचे हैं। बताया जा रहा है कि टीवी के अतिरिक्त उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनदाता नहीं मिल रहे हैं जिस वजह से स्टार स्पोर्ट को इस सीरीज में घाटा हो रहा है।

आपको बता दें ब्रॉडकास्टर को हर मैच में BCCI, को 60 करोड़ रुपए देने होते हैं।आमूमन ब्रॉडकास्टर विज्ञापन के माध्यम से उससे अधिक रेवेन्यू जनरेट कर लेते हैं। परंतु भारत और श्रीलंका सीरीज के दौरान ऐसा होता नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सीरीज में वह 60 करोड़ का 30 से 40 फीसदी ही कमा पा रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्टार स्पोर्ट को करीब 200 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

स्टार मीडिया के एक अधिकारी ने बताया कि, साल के शुरुआत में होने वाली कोई भी सीरीज आमूमन कम ही देखी जाती है। जिस कारण इस समय बड़ी-बड़ी कंपनियां विज्ञापन देने से बचती हैं।लेकिन हैरानी तब हुई,जब हॉटस्टार के पास एक भी विज्ञापन नहीं था। अगर ऐसा ही रहा और ब्रॉडकास्टर को हर बार घाटे का सौदा करना पड़ा तो जल्द ही हम ब्रॉडकास्टर बदलते या मैचों के ऑनलाइन प्रसारण को प्रभावित होते देखेंगे।आपको बताते चलें कि भारतीय टीम ने 3 जनवरी को मुंबई में खेले गए पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 2 रनों से शिकस्त दी है। जबकि दूसरा मुकाबला आज शाम खेला जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय