पाकिस्तानी क्रिकेटरों में इन दिनों शादियों का खुमार छाया है। हरफनमौला खिलाड़ी शान मसूद और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने विवाह कर लिया है। जबकि शाहीन शाह अफरीदी भी जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में कप्तान बाबर आजम को भी लपेट दिया। इमाम उल हक का कहना है कि वह लोगों की शादियां अटेंड करने के लिए कपड़ा सिलेक्ट करते-करते तंग आ चुके हैं।
इमाम उल हक ने साफा पहने हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि किसी और की शादी अटेंड करने के लिए वार्डरोब ट्रायल करते-करते मैं थक गया हूं। मुझे लगता है कि हमें भी अब कुछ सोचना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर के रूप में कप्तान बाबर आजम को भी टैग किया।
शादाब खान का हैरतअंगेज कमेंट
इमाम उल हक के इस ट्वीट के बाद जवाब देने में माहिर क्रिकेटर शादाब खान ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि, “इमाम प्रॉब्लम ये नहीं के तुम शादी करना चाहते हो, प्रॉब्लम ये है कि तुमसे कौन शादी करना चाहता है।”इस पर इमाम ने जवाब देते हुए लिखा कि, “पहले मै भी यही समझ रहा था। लेकिन फिर मैने कहा कि अगर तेरी हो सकती है तो फिर अपना भी काम बन ही जाएगा। जिसके बाद एक दूसरे ट्वीट में शादाब खान ने लिखा कि, “इमाम आप इतने फनी कैसे हो?यह सब कैसे कर लेते हो!”जिसके बाद क्रिकेट के ढेर सारे प्रशंसक दोनों के इस बातचीत को जमकर इंजॉय कर रहे हो। क्रिकेट के कुछ प्रशंसक कह रहे हैं कि “अल्लाह करे कि जल्दी हो जाए”, तो कोई पूछ रहा है कि आखिर किस-किस की शादी हो रही है?


