HomeIPL 2024'IPL 2025 तक ऋषभ पंत CSK को मिल जाएं तो आश्चर्यचकित न...

संबंधित खबरें

‘IPL 2025 तक ऋषभ पंत CSK को मिल जाएं तो आश्चर्यचकित न हों….’,क्या CSK की तरफ से खेलेंगे ऋषभ पंत?

वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद IPL 2024 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस सीजन के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। उससे पहले 26 नवबंर को सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 1 साल से चोटिल खिलाड़ी ऋषभ पंत को बतौर कप्तान रिटेन किया है। वहीं टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी भी पीली जर्सी में हर बार की तरह, इस बार भी खेलने के लिए तैयार हैं।

पिछला सीजन माही का अन्तिम सीजन माना जा रहा था। परन्तु उन्होंने सभी को चौंकाते हुए IPL 2024 भी खेलने का निर्णय लिया,अब यह कहा जा रहा है,कि IPL 2024 बतौर कप्तान धोनी का अंतिम सीजन होगा,क्योंकि इस सीजन के अंततक माही करीब-करीब 43 वर्ष के हो जाएंगे।

माही के रिटायरमेंट के बाद सीएसके का नया विकेटकीपर बल्लेबाज कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है। इस सवाल के जबाव में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने एक हैरतअंगेज दावा किया है। उनका कहना है कि,ऋषभ पंत IPL 2025 में बतौर विकेटकीपर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

दीप दासगुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, “अगर उन्हें IPL 2025 तक ऋषभ पंत मिल जाएं तो आश्चर्यचकित न हों। एमएस धोनी और ऋषभ पंत बहुत करीब हैं। जाहिर तौर पर ऋषभ,एमएस को पसंद करते हैं,एमएस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वे एक साथ काफी समय बिताते हैं। उनका संबंध और ऋषभ की सोच बहुत समान है, यह देखते हुए कि वह बहुत आक्रामक और सकारात्मक है। वह हमेशा जीतने और न जाने किन चीजों के बारे में बात करते रहते हैं।”

दीपदासगुप्ता के दावों में कितना दम है,यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा,परन्तु ऋषभ पंत की बात करें,पिछले साल दिसंबर में हुए कार दुर्घटना के चलते वह IPL 2023 नही खेल सके थे,परन्तु इस बार उनके वापसी की उम्मीद है। ऋषभ पंत IPL के दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर चुके हैं। उनके पास पर्याप्त अनुभव भी है,इसलिए यदि वह CSK का हिस्सा बनते हैं, तो फ्रेंचाइजी के पास भविष्य में कप्तानी का भी एक बेहतर विकल्प मौजूद होगा। हालांकि इस बात की गुजाइंश कम नजर आती है,क्योंकि पंत और दिल्ली कैपिटल्स का रिश्ता काफी मजबूत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय