Definitely Not. थला महेंद्र सिंह धोनी का Danny Morrison के सवाल पर बस इतना कहना और मानो क्रिकेट जगत और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हो। ये बात है साल 2020 की और अब चल रहा है 2023 और ऐसा माना जा रहा है कि IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL होगा लेकिन…..चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शेन वाटसन ने बताया कि थला धोनी 3-4 साल और IPL खेल सकते हैं…..कैसे आइए जानते हैं…..
Dhoni के भविष्य पर Watson ने की भविष्यवाणी
शेन वाटसन ने धोनी के संन्यास पर और IPL में उनके भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। एमएस धोनी अगले तीन से चार साल तक खेलना जारी रख सकते हैं। वह अभी भी बहुत फिट हैं और वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग कर रहे हैं। उनका नेतृत्व बहुत अच्छा है। उनकी फिटनेस और खेल के बारे में जानकारी की वजह से वह एक अच्छे लीडर बन जाते हैं। मैदान पर उनके कौशल कमाल के हैं। वह सीएसके के सफल होने के मुख्य कारणों में से एक है।”
Watson का खुलासा, जब भावुक हुए Dhoni…
इससे पहले, वॉटसन ने एक कहानी का खुलासा किया था कि कैसे CSK की IPL में वापसी के बाद धोनी टीम से बात करते हुए भावुक हो गए थे। ये उस वक़्त की बात है जब CSK ने बैन के बाद IPL में वापसी की और IPL खिताब भी अपने नाम किया था। वॉटसन ने कहा, “एक पल था जब एमएस धोनी उठे और टीम समारोह में बोले। आप देख सकते हैं कि यह उसके लिए कितना मायने रखता है, वह इस बात को लेकर भावुक हो गया कि सीएसके के लिए वापस आना उसके लिए कितना मायने रखता है।”
चिन्ना थला के हिसाब से थला में काफी क्रिकेट बाकी…
वैसे वाटसन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के एक और पूर्व खिलाड़ी को भी ऐसा ही लगता कि महेंद्र सिंह धोनी और कई साल तक IPL खेल सकते हैं। वो खिलाड़ी कोई और नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के चिन्ना थला यानी सुरेश रैना हैं। रैना ने धोनी की फिटनेस और भविष्य पर कहा, “वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिट दिख रहे हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस साल उसका प्रदर्शन कैसा रहता है। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उनके और रायडू ने एक साल से टूर्नामेंट नहीं खेला है। मुझे लगता है कि टीम काफी मजबूत है, काफी युवा खिलाड़ी टीम में शामिल हो रहे हैं। गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, जड्डू, स्टोक्स, दीपक चाहर… और उस टीम में अधिक युवा खिलाड़ी हैं। देखते हैं कि वे कैसे खेलते हैं।”
धोनी की कप्तानी में 4 बार IPL विजेता बनी CSK
बताते चलें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL विजेता बनी है। और फैंस को उम्मीद है कि इस साल धोनी जीत के साथ विदाई लें। क्या भी चाहते हैं Dhoni आईपीएल 2023 जीतें तो हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।