ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस वर्ल्ड कप के आयोजन पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल अगले वर्ष होने वाले T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी का जिम्मा वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपा गया है। परन्तु अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि USA का क्रिकेट एसोसिएशन ICC के इस बड़े इवेंट को आयोजित करने के लिए तैयार नहीं है।News24 Sports की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल समेत बड़े-बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने वाले USA ने क्रिकेट के इस आयोजन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।USA क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि, “फिलहाल अभी हम क्रिकेट के किसी भी द्विपक्षीय आयोजन को सम्पन्न कराने में सक्षम नहीं हैं। वर्ल्ड कप तो एक बड़ा इवेंट है।”
ICC पर उठ रहे सवाल
पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी। जिसके बाद से अगले आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज थी। कहा जा रहा था कि इस बड़े इवेंट का आयोजन वेस्टइंडीज और USA में कराया जाएगा। मेजबान होने के कारण इन दोनों देशों की टीमें इस टूर्नामेंट में सीधा एट्री करेंगी। मतलब उन्हें क्वालीफायर से नहीं गुजरना होगा। इसे अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने से संबंधित एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा था। परंतु अब उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली संस्था ICC भी सवालों के घेरे में है। ICC की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि बिना कंफर्म किए उसने कैसे USA को मेजबानी करने का जिम्मा सौंप दिया?
USA में होना था भारत-पाक मैच
पिछले दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें यह दावा किया गया था कि, ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के एक तिहाई मैच अमेरिका की मेजबानी में सम्पन्न होंगे।उस दौरान यह बात भी की कही गई थी कि, भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित महामुकाबला USA की मेजबानी में ही खेला जाएगा। परंतु अब इस मैच को देखने की इच्छा रखने वाले प्रशंसकों के लिए असमंजस की स्थिति है।



