Homeफीचर्डचटगांव टेस्ट: कुलदीप और सिराज ने बरपाया कहर, बांग्लादेश को फॉलोऑन मिलना...

संबंधित खबरें

चटगांव टेस्ट: कुलदीप और सिराज ने बरपाया कहर, बांग्लादेश को फॉलोऑन मिलना लगभग तय

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आज सुबह भारत ने 278 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 133.5 ओवरों में अपने सभी 10 विकेट खोकर 404 रन बनाए। इस दौरान श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर अपने शतक चूक गए। परंतु ऑल राउंडर रविचंद्र अश्वनी और कुलदीप यादव ने अहम पारी खेली। इस दौरान अश्वनी ने 58 रन तो वहीं कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। 404 रनों के जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम लड़खड़ा गई। बांग्लादेश ने दूसरे दिन के अंततक 44 ओवर में 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उसके 8 बल्लेबाज पवेलियन पधार गए हैं।इस समय मेहदी हसन मिराज 16 रन व एबादत हुसैन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

बांग्लादेश की टीम को अगर इस मुकाबले में फॉलोऑन से बचना है तो उसके बचे हुए 3 बल्लेबाजों को 72 रन बनाने होंगे।जो बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से आज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की। कुलदीप ने 10 ओवर में तीन मेडन डालकर चार विकेट चटकाए तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 1 मेडन डालकर तीन और उमेश यादव ने एक विकेट हासिल किया। ‌

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन

जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन।

भारत प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय