Homeफीचर्डबुमराह की मुश्किलें बढ़ी, सर्जरी के लिए जाना होगा विदेश

संबंधित खबरें

बुमराह की मुश्किलें बढ़ी, सर्जरी के लिए जाना होगा विदेश

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कई महीनों से पीठ की चोट की समस्या के कारण क्रिकेट से दूर है। जसप्रीत बुमराह अभी तक अपनी पीठ के चोट से उबर नहीं सके हैं। उनको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में विभिन्न प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह अपनी चोट की समस्या के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो कुछ के दावे अलग है।

दरअसल जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि BCCI की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी इस समय जोफ्रा आर्चर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर के संपर्क में है। उन्हें बुमराह की सर्जरी के लिए चुना गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही ऑकलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह पिछले वर्ष सितंबर के महीने में चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। उस वक्त उन्हें प्रतिष्ठित एशिया कप और टी20 विश्व कप 2022 को मिस करना पड़ा था।

टीम इंडिया में वापसी कब तक?

जसप्रीत बुमराह का टीम इंडिया के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परंतु मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह आईपीएल के 16 वें सत्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना नहीं चाहता है। इतना ही नहीं यदि भारतीय टीम WTC के फाइनल में प्रवेश करती है, तो जसप्रीत बुमराह को यह मुकाबला भी मिस करना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह के रिकवरी में अभी 20 से 25 सप्ताह का वक्त लग सकता है।

बुमराह भारत की मेजबानी में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि उससे पहले एशिया कप खेला जाना है। बुमराह के एशिया कप में खेलने की भी प्रबल संभावना है। तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय