भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान किशन इस समय भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां उन्हें टीम इंडिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है। ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार में हुआ था। उनके पिता प्रणव कुमार पांडेय पटना में एक बिल्डर थे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में चल रहे विवाद के कारण ईशान किशन ने पड़ोसी राज्य झारखंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया। देखते ही देखते वह पहले IPL फिर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने लगे। ईशान के क्रिकेट करियर को लेकर ढेर सारी चीजों से आप जरूर वाकिफ होंगे। परंतु आज उनके जन्मदिन पर हम उनके पर्सनल लाइफ पर चर्चा करने वाले हैं।
भारतीय टीम के लिए महज 14 वनडे मुकाबले खेलकर दोहरा शतक जड़ने का कारनामा करने वाले ईशान किशन अपने निजी जिंदगी में कम करामाती नहीं है। हाल ही में प्रसारित हुए कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है ईशान किशन सुपर मॉडल आदिति हुंडिया को इस वक्त डेट कर रहे हैं।अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। एक जानी-मानी सुपरमॉडल के रूप में अदिति ने पिछले कुछ सालों में ढेर सारा नाम कमाया है।
आदिति हुंडिया का संक्षिप्त परिचय
One Cricket के एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदिति हुंडिया ने साल 2017 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने जब मिस इंडिया राजस्थान का ताज पहना तब उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।प्रतिभाशाली मॉडल ने 2018 में मिस दिवा सुपरनैशनल का खिताब अपने नाम किया था।उनकी जीत के परिणामस्वरूप, अदिति को पोलैंड में आयोजित मिस सुपरनैशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। दोनों सुपर स्टार के करियर के शुरुआत के दिनों में उनके रिश्ते को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थी।
सबसे अधिक चर्चा तब हुई थी जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2019 में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान अदिति स्टैंड में नजर आई थी। इसके अलावा इन दोनों ने अक्सर सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीरें साझा की है, जिससे लोग उनकी लव लाइफ के बारे में अटकलें लगाने लगे हैं।