Homeफीचर्डदक्षिण अफ्रीका पर वर्ल्ड कप से पहले आई बड़ी आफत, एक साथ...

संबंधित खबरें

दक्षिण अफ्रीका पर वर्ल्ड कप से पहले आई बड़ी आफत, एक साथ दो स्टार गेंदबाज चोटिल होकर हुए बाहर

वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।तेज गेंदबाज एर्निक नॉर्खिया के चोटिल होने के बाद उसे एक और बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के एक और तेज गेंदबाज सिसंडा मगला चोटिल होकर वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। रेवस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप में एक और बड़ा झटका सिसंडा मगला के रूप में लगा है। उनके घुटनों में चोट लगी है, जिसके चलते वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

सिसंडा मगला दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 8 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.4 की बेहतरीन औसत से उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं। इस लिहाज से वर्ल्ड कप से पहले उनका चोटिल होना दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ा झटका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,अनुभवी ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो, सिसंडा मगला को रिप्लेस कर सकते हैं। उनके पास प्रयाप्त अनुभव है, उन्होंने 76 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 89 विकेट हैं।

सिसंडा मगला के साथ एर्निक नॉर्खिया भी चोटिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एर्निक नॉर्खिया लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उनके रिप्लेसमेंट के रूप में लिज़ाद विलियम्स और वेन पार्नेल भी समीकरण में आ सकते हैं। बताते चलें कि,दक्षिण अफ्रीका इस वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच यह मैच 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीकी टीम-

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगला(खेलने पर संदेह), केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी और रासी वान डेर डुसेन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय