Homeफीचर्डवर्ल्ड कप 2023 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर श्रीलंका खेल मंत्रालय...

संबंधित खबरें

वर्ल्ड कप 2023 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर श्रीलंका खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, पूरे बोर्ड को किया बर्खास्त

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को बांग्लादेश के हाथों मिली 3 विकेट की हार के साथ श्रीलंका क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल खेलने का सपना पूरी तरह से टूट गया है। श्रीलंका को इस मेगा इवेंट मे अब केवल एक मैच और खेलना है। परन्तु उसे जीतने के बाद भी वह अंतिम चार में नही पहुंच पाएगी। श्रीलंका ने अबतक 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उसे केवल 2 मैचों में जीत और 6 मुकाबले में हार मिली है। उसके पास अंकतालिका में 4 अंक मौजूद हैं। श्रीलंका टीम के इस वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भूचाल आ गया है। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है।

श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने सोमवार को यह निर्णय लिया। क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के साथ खेल मंत्रालय ने क्रिकेट को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए अंतरिम क्रिकेट कमेटी का गठन भी किया है। इस कमेटी के संचालन का जिम्मा श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि,इस टू्र्नामेंट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों के बडे़ अंतर से हराया था। उस मैच में श्रीलंका की पूरी टीम 55 रनों पर सिमट गई थी। जिसके बाद श्रीलंका के क्रिकेट फैंस बोर्ड के कैम्पस के बाहर शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एडमिनिस्ट्रेशन को हटाने की मांग कर रहे थे। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार से लेकर मैच फिक्सिंग जैसे कई पुराने आरोपों की भी चर्चा तेज हो गई थी। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका खेल मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

श्रीलंका के खेल मंत्री रणसिंघे ने सभी मीडिया संस्थानों के लिए एक पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है कि,”‘श्रीलंका क्रिकेट वर्तमान में खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, प्रबंधन भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि अंतरिम उपाय केवल सुशासन सिद्धांतों को स्थापित करने के लिए ही उठाए जा रहे हैं।’

बताते चलें कि, रणसिंघे ने इससे पहले भी बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर तीन सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया था। परंतु अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसे एक राजनैतिक हस्तक्षेप माना था। जिसके दबाव में उन्हें वह फैसला वापस लेना पड़ा था। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बर्खास्त किए जाने के बाद अभी तक ICC की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय