Homeफीचर्डबेटे अर्जुन तेंदुलकर के IPL डेब्यू पर रो पड़े मास्टर ब्लास्टर, कमेंटेटर...

संबंधित खबरें

बेटे अर्जुन तेंदुलकर के IPL डेब्यू पर रो पड़े मास्टर ब्लास्टर, कमेंटेटर इयान बिशप ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया। हालांकि पहले मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला परंतु मंगलवार को खेले गए IPL 2023 के 25वें मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर 2.5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया। दरअसल साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआत के साथ ही सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उसके 16 साल बाद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू करते हुए पिता पुत्र की जोड़ी बनाते हुए इतिहास रच दिया।

SRH बनाम MI मैच के दौरान, कमेंटेटरों में से एक, इयान बिशप ने IPL में सबसे प्रसिद्ध पिता-पुत्र की जोड़ी पर चर्चा करते हुए सचिन तेंदुलकर को लेकर एक दिलचस्प कहानी सुनाई।

कमेंट्री के दौरान बिशप ने कहा, “फ़्लोर मैनेजर की सचिन से बात हुई थी, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, फ़्लोर मैनेजर ने कहा कि उन्हें इस बात से प्यार है कि अर्जुन अब IPL में खेल रहे हैं। सचिन की आँखों में आँसू थे और उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि जब मैंने IPL में पहली बार गेंदबाजी की थी, तो मेरे पहले ओवर में पांच रन गए थे। अर्जुन ने भी अपने पहले ओवर में पांच रन‌ खर्च किए।

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी इयान बिशप को जवाब देते हुए कहा कि, ‘हालांकि वह टेंशन में होंगे। जब भी अर्जुन को गेंद मिलती, बिश (बिशप) ने उन्हें याद करते हुए उसका जिक्र किया। वह अपनी कुछ पारियों को भूल जाएंगे लेकिन एक ओवर नहीं भूलेंगे। और जब वह बोल्ड हो गया है। वह हर ओवर को याद रखेंगे।”

बताते चलें कि SRH के खिलाफ पिछले मैच के अंतिम ओवर में, मुंबई को 20 रनों का बचाव करना था और मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन के हाथ में गेंद थी। उन्होंने केवल 6 रन खर्च किए और अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार को भी आउट किया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 178 रनों पर सिमट गई। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय