19 दिसंबर को दुबई में हुए IPL 2024 के ऑक्शन में लीग के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक अनकैप्ड खिड़की पर भरोसा जताया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज समीर रिजवी पर भरोसा जताते हुए उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। युवा टैंलेंट समीर रिजवी को अपने ऊपर इतना अधिक बोली लगने का भरोसा नहीं था। हालांकि वह यह उम्मीद कर रहे थे कि, उन्हें कोई न कोई फ्रेंचाइजी नीलामी में अपने स्कॉवड का हिस्सा जरूर बनाएगी।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी पर न सिर्फ भरोसा जताया, बल्कि इसके लिए अथाह पैसे भी खर्च किए। लिहाजा यह बल्लेबाज मिनी ऑक्शन का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना। चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के तुरंत बाद मेरठ के इस उभरते सितारे ने जियो सिनेमा से बात की है। ऑक्शन के दौरान मैच सेंटर लाइव में सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और दीप दास गुप्ता जैसे दिग्गजों दिग्गजों के पैनल से बात करते हुए समीर रिजवी ने बड़ा खुलासा किया है।
समीर रिजवी का बयान
समीर रिजवी ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती सालों को याद करते हुए यह बताने की कोशिश की है कि,उनका सफर कैसे शुरू हुआ था?समीर रिजवी ने बताया कि, “जब मैं 5-6 साल था तो घर में क्रिकेट खेला करता था, जो मेरे कोच है, वह मेरे मामा ही है। उन्होंने मुझे घर में क्रिकेट खेलते हुए देखा। इसके बाद धीरे-धीरे वह मुझे एकेडमी ले जाने लगे। वह अभी भी मुझ पर काफी काम करते हैं। मेरी कहानी वहीं से शुरू हुई है।”
इस दौरान समीर रिजवी ने अपना पसंदीदा बैटिंग ऑर्डर भी बताया है। समीर रिजवी ने आगे कहा कि, “मैं नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी करने की इच्छा रखता हूं। पहले अंडर 14 में, मैं ओपन करता था। परंतु अंडर 16 में मेरे कोच ताहिर अब्बास ने मुझसे कहा कि, तुम स्पिन अच्छा खेलते हो इसलिए मिडिल ऑर्डर में खेला करो, मैंने उनकी बात मान ली और मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए ढेर सारे रन बनाए।”



