HomeWPLBCCI ने किया वार्षिक सेंट्रल कांट्रैक्ट का ऐलान, जानिए कितने पैसे कमा...

संबंधित खबरें

BCCI ने किया वार्षिक सेंट्रल कांट्रैक्ट का ऐलान, जानिए कितने पैसे कमा रहे आपके चहेते क्रिकेटर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022-23 सीजन के लिए अपना वार्षिक सेंट्रल कांट्रैक्ट जारी कर दिया है। रविवार देर रात BCCI द्वारा जारी सेंट्रल कांट्रैक्ट में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को प्रमोट किया गया है। रवींद्र जडेजा अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ A+ ग्रेड में शामिल हो गए हैं। यह कांट्रैक्ट अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक के लिए जारी किया गया है।A+ ग्रेड में रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों को BCCI द्वारा 7-7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

BCCI की सूची में 26 खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI द्वारा जारी सेंट्रल कांट्रैक्ट की लिस्ट में 26 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके A+ ग्रेड में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। इससे पहले प्रत्येक बार इस ग्रेड में केवल 3 खिलाड़ियों को मौका मिलता था। परंतु BCCI ने इस बार संशोधन किया है। इसके अलावा ग्रेड A में 5, ग्रेड B में 6 तथा ग्रेड C में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

रवींद्र जडेजा के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। यह दोनों खिलाड़ी प्रमोट होकर B ग्रेड में पहुंच चुके हैं। जबकि शार्दुल ठाकुर को B ग्रेड से हटाकर C ग्रेड में भेज दिया गया है।वहीं दूसरी तरफ टेस्ट के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मयंक अग्रवाल सेंट्रल कांट्रैक्ट से बाहर हो गए हैं।

BCCI वार्षिक अनुबंध 2022-2023

A+ ग्रेड (7 करोड़)

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

A ग्रेड (5 करोड़)

हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल।

B ग्रेड (3 करोड़)

चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।

C ग्रेड(1 करोड़)

उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर,संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय