Homeफीचर्डBCCI आईसीसी के लिए करता है धनोपार्जन, इसलिए हो रहा हमारे साथ...

संबंधित खबरें

BCCI आईसीसी के लिए करता है धनोपार्जन, इसलिए हो रहा हमारे साथ …. , देखिए क्या बोल गए PCB चीफ

साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होना है।इस टूर्नामेंट के आयोजन को अब महज कुछ ही महीने बचे हैं। परंतु उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।इस बीच रमीज राजा ने ‌द नेशनल को दिए गए एक इंटरव्यू में, BCCI और PCB बीच चल रहे आपसी मतभेद को हल करने के लिए पर्याप्त सक्रियता नही दिखाने पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर निशाना साधा है। रमीज राजा ने कहा कि ICC बेफिक्र होकर इस मुद्दे को गंभीरता से न लेते हुए आगे बढ़ रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि BCCI,ICC के लिए अधिकतम सम्पत्ति जुटाता है। दुर्भाग्य से बार-बार हमें परिस्थितियों से समझौता करना पड़ रहा है। ‌

आगे उन्होंने कहा कि,”मुझे नहीं लगता कि यह स्थिति तब तक बदलने वाली है जब तक कि हमारे पास हर क्रिकेट बोर्ड में संकल्प और प्रतिबद्धता नहीं है। हमारी क्रिकेट बिरादरी को इसे पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए।”इससे अतिरिक्त रमीज राजा ने कहा कि बेशक, हमें एक-दूसरे की भूमिका निभाने की जरूरत है।” “भारत बनाम पाकिस्तान मैच कौन नहीं देखना चाहेगा? पाकिस्तान के भारत में नहीं खेलने या भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।”

भारत का पक्ष

गौरतलब है कि BCCI के सेक्रेटरी‌ जयशाह ने अक्टूबर महीने में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने के सवाल पर कहा था कि भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। एशिया कप का आयोजन शिफ्ट कर किसी न्युट्रल वेन्यू पर कराया जाएगा। जिसके बाद से पीसीबी प्रमुख रमीज राजा जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर न आने की स्थिति में भारत की मेजबानी में अगले वर्ष आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप 2023 का बहिष्कार करने की बात कही है। मगर जयशाह एशिया कप आयोजित करने वाली संस्था ACC के अध्यक्ष हैं इसलिए संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीनी जा सकती है।

10 साल से नहीं हुई कोई द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने आखिरी बार साल 2012 में भारत की मेजबानी में सफेद बाल क्रिकेट की एक छोटी सी सीरीज खेली थी। वहीं दोनों टीमों के बीच सन 2007 में अंतिम टेस्ट श्रृंखला खेली गई थी। उसके बाद से भारत और पाकिस्तान की टीमें केवल आईसीसी के टूर्नामेंट में एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय