HomeIPL2023धोनी-रोहित और विराट के इतर, इस खिलाड़ी को कुंबले ने बताया IPL...

संबंधित खबरें

धोनी-रोहित और विराट के इतर, इस खिलाड़ी को कुंबले ने बताया IPL का GOAT प्लेयर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज होने में महज 2 दिनों का वक्त बचा है। 4 साल बाद IPL की टीमों को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलने जा रहा है। पिछले 15 सालों के IPL के इतिहास में ढेर सारे स्टार खिलाड़ियों को जलवा बिखेरते हुए देखा गया है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक सनसनीखेज दावा किया है। अनिल कुंबले की नजर में IPL का ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेयर (GOAT) विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या रोहित शर्मा नहीं है।

इंडियन प्रीमियर लीग में जिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर सबसे अधिक प्रभावित किया है। उनमें रोहित शर्मा, एम एस धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जबकि विदेशी खिलाड़ियों में आंद्रे रसैल,सुनील नारायण, डेविड वार्नर, लसिथ मलिंगा, शेन वाटसन, एबी डिविलियर्स और किरोन पोलार्ड का नाम शामिल है। परंतु अनिल कुंबले ने इन्हें भी अपना GOAT प्लेयर नहीं बताया है।

क्रिस गेल को बताया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जियो सिनेमा पर एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि, ‘IPL में उनके लिए ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम (GOAT) प्लेयर चुनना काफी कठिन है’। परंतु उनसे जब सवाल किया गया कि IPL के 2 सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली में कौन आपकी ग्रेटेस्ट सूची में शामिल हो सकता है? इस सवाल के जवाब में कुंबले ने कहा कि, “ढेर सारे खिलाड़ी हैं केवल एक को चुनना मुश्किल है। परंतु मैं पीछे मुड़कर देख सकता हूं शायद क्रिस गेल मेरे लिए ग्रेटेस्ट खिलाड़ी रहे हैं। क्योंकि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है। उसने पूरी तरह से पावरप्ले का खेल बदल दिया ओर आक्रामक बल्लेबाजी की सोच पैदा की”

बताते चलें कि, क्रिस गेल ने साल 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया। क्रिस गेल ने IPL के 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक भी जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय