Homeफीचर्डTeam India के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी हुई Rinku Singh...

संबंधित खबरें

Team India के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी हुई Rinku Singh की एंट्री, लगातार पांच छक्के जड़ने को लेकर….

IPL 2023 में जलवा बिखेरने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में डेब्यू किया है। बारिश से बाधित डेब्यू मैच में रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला। परंतु उन्होंने पूरे मैच के दौरान लाजवाब फील्डिंग की। रिंकू सिंह ने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद वह सुर्खियों में आए थे।

IPL 2023 के प्रदर्शन का ही नतीजा है कि, रिंकू सिंह का चयन आज आयरलैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कारनामे पर कारनामा करने वाले रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के साथ एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। दरअसल रिंकू सिंह को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक सवाल का हिस्सा बनाया गया है।

हाल ही में रिलीज हुई ‘घूमर’ नामक फिल्म में एक साथ अभिनय करने वाले अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर से कौन बनेगा करोड़पति में यह सवाल पूछा गया कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने IPL 2023 के एक मैच के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के मारे थे? इसके जवाब में, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर को ऑप्शन के रूप में दिया गया। इस सवाल की कीमत KBC ने 6 लाख 40 हजार रुपए रखी थी।

बताते चलें कि, IPL 2023 में 25 वर्षीय रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाएं हैं। उन्होंने IPL के इस सीजन में 13 पारियों में कुल 416 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। इस दौरान 9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय