हाल ही में संपन्न हुए IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। IPL के इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़(590 रन) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे(672 रन) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे थे। IPL में शानदार प्रदर्शन करने का ऋतुराज गायकवाड़ को इनाम भी मिला था। उन्हें आगामी 7 से 11 जून के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया था। परंतु निजी कारणों के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया।
उत्कर्षा पवार से करेंगे विवाह
ऋतुराज गायकवाड उत्कर्षा पवार से जल्द ही विवाह करने वाले हैं। ऋतुराज और उत्कर्षा पवार लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। उत्कर्षा पवार भी क्रिकेट जगत की एक जानी मानी हस्ती रह चुकी हैं। उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। ऋतुराज की तरह वह भी एक क्रिकेटर है।वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलती थीं।वह अपनी टीम का बतौर ऑलराउंडर प्रतिनिधित्व करती थी। हालांकि उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला महाराष्ट्र के लिए करीब 18 महीने पहले चला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्कर्षा इंस्टीट्यूट आफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंसेज पुणे से पढ़ाई कर रही हैं।
Meet Woman Cricketer Utkarsha Pawar 💛 To Be Wife of Ruturaj Gaikwad 💛 pic.twitter.com/OmVw2Z4VzU
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) May 30, 2023
बताते चलें कि, 29 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था। उस दौरान लगभग सभी क्रिकेटर अपने परिवार के साथ दिखे थे। इन सबके बीच ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी उत्कर्षा भी फाइनल देखने पहुंची थी। मैच के बाद उन्होंने ट्राफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो की क्लिक कराई।विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतुराज और उत्कर्षा का विवाह शनिवार यानी 3 जून को होने जा रहा है।