दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।इन दोनों खिलाड़ियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कई सीजन एक साथ खेला है। परंतु अभी हाल ही में एबी डिविलियर्स ने अपने नजरिए से इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महान खिलाड़ी का नाम बताया है।हैरान करने वाली बात यह है कि वह खिलाड़ी विराट कोहली नहीं है। एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में यह बताया है कि उनकी नजर में इंडियन प्रीमियर लीग के महानतम क्रिकेटर कौन है?
IPL का GOAT कौन?
जियोसिनेमा पर बातचीत में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से जब सवाल किया गया कि इंडियन प्रीमियर लीग का ग्रेट ऑफ ऑल टाइम (G.O.A.T) क्रिकेटर कौन है? इसके जवाब में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के महानतम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर खिलाड़ी एवं बतौर कप्तान पिछले 15 सीजन(प्रतिबंधित समय को छोड़कर) में बेहतरीन कार्य किया है। एम एस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है।
200 IPL मैंचो की कप्तानी का अनुभव
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तानी कर 200, IPL मैंचो की अगुवाई करने का अनुभव हासिल किया है। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान CSK के लिए चार मुकाबले खेले हैं। जिसके तीन पारियों में उन्होंने क्रमशः, 7 गेंद 14रन नाबाद,3 गेंद 12 रन,17 गेंद 32रन नाबाद, बनाए हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सातवें-आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं।