करीब 135 करोड़ जनसंख्या वाले हमारे देश में एक क्रिकेटर बनकर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना न सिर्फ एक बड़ा चैलेंज है बल्कि एक सपना पूरा होने जैसा है। हालांकि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले IPL की लोकप्रियता को देखते हुए आईपीएल के किसी भी टीम में जगह मिलना भी कम बड़ी बात नहीं है,IPL-2023सीजन के लिए अभी हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। इस बीच मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम कुमार कार्तिकेय का भी है। कुमार कार्तिकेय के इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प और संघर्षों से भरा है।
9 वर्षों तक परिवार से दूर
2022 के IPL में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले कुमार कार्तिकेय ने एक दैनिक समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि एक क्रिकेटर बनने की आस में वह करीब 9 साल तक परिवार से दूर रहे। दिल्ली में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय को कई बार उनके माता-पिता ने वापस लौटाने को कहा फिर भी वह डटे रहे। कानपुर में करीब 3 सालों तक प्रैक्टिस करने के बाद कार्तिकेय दिल्ली पहुंचे थे उस दौरान वह आर्थिक हालातों से जूझ रहे थे। हालांकि उन्होंने एकेडमी कोच एसएन भारद्वाज को ट्रायल दिया जिसके बाद अपनी काबिलियत के आधार पर उन्हें दाखिला मिला। उन लम्हों को याद कर कार्तिकेय बताते हैं कि दिल्ली जैसे शहर में कई बार ₹10 बचाने के चक्कर में वह पैदल ही चलते थे।
दिल्ली के बाहर लिया रूम
दिल्ली शहर और वहां के खर्च का वाहन करना कुमार कार्तिकेय के लिए आसान नहीं था ऐसे हालात में उन्होंने अपनी कोचिंग के दौरान दिल्ली के बाहर कमरा लिया। जहां से वह प्रतिदिन अप-डाउन करते थे। इस यात्रा में उन्हें 8 से 10 घंटे लग जाते थे। इसके बावजूद उन्होंने रात्रि में पार्ट टाइम जॉब करके अपने खर्च का वाहन करते हुए अपने सफर को जारी रखा। और वह इस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा है।
*मिलेगा 20 लाख का प्राइस मनी *
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे कुमार कार्तिकेय को पिछले IPL में मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज अरशद खान के चोटिल होने की वजह से खेलने का मौका मिला। जिसके बाद उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए। उनके प्रदर्शन से प्रभावित मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर उनको रिटेन किया है, पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें 20 लाख रुपए प्राइज मनी के रूप में दिया जाएगा।