Homeफीचर्डमहिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाली Shabnim Ismail से...

संबंधित खबरें

महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाली Shabnim Ismail से जुड़ी 4 हैरान करने वाली बातें..India से है..

शराब की लत से एक वक़्त पर हुई थी सस्पेंड..अब..फ़ेंक डाली इतिहास की सबसे तेज़ गेंद..शबनीम इस्माइल से जुड़ी यह ‘4’ बातें जानकार आप रह जाएंगे दंग..भारत से है शबनीम इस्माइल का गहरा नाता..!!

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर शबनीम इस्माइल ने अपनी 1 ही गेंद से महिला क्रिकेट में तहलका मचा दिया। यह वहीं शबनीम इस्माइल है जिनको कभी शराब की इतनी ज्यादा लत थी कि उनको सस्पेंड भी कर दिया गया था। दरअसल बीती रात वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था। भले ही..मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को हार गई हो लेकिन टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अपनी एक तेज रफ्तार वाली गेंद से एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मैच में शबनीम इस्माइल ने 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक सबसे तेज गेंद है।

यह तो हुई रिकॉर्ड की बात..अब चलिए आपको बताते हैं..शबनीम इस्माइल से जुड़ी 4 ऐसी बातें..जिसे जानकार आप भी रह जाएंगे दंग..!!

  1. शराब की लत ने कराया था सस्पेंड
    • शबनीम इस्माइल अब साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेलती है।
    • 35 साल की शबनीम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है।
    • एक समय था जब शबनीम को शराब पीने की काफी लत थी। इसके चलते शबनीम को नेशनल क्रिकेट अकादमी से भी सस्पेंड कर दिया गया था।
    • यह मामला साल 2014 का था शबनीम के साथ 3 और महिला खिलाड़ियों को शराब पीने का दोषी पाया गया था।
  2. भारत से क्या है शबनीम का नाता
    • शबनीम इस्माइल का जन्म साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था।
    • शबनीम अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।
    • उनके माता-पिता भारत के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय पहले ही शबनीम के माता-पिता भारत छोड़कर साउथ अफ्रीका चले गए थे।
    • जिसके बाद शबनीम का परिवार केप टाउन में रहने लगा।
  3. लड़कियों की टीम में नहीं मिली जगह तो लड़को के साथ खेली
    • दरअसल बचपन से शबनीम को खेलना का काफी शौक था।
    • बचपन में शबनीम को लड़कियों की स्कूल क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली थी।
    • जिसके बाद शबनीम लड़कों की टीम में खेलने लगी थी।
    • इतना ही नहीं शबनीम का मानना है कि वो बचपन में लड़कों की टीम में खेलकर काफी स्ट्रांग बनी है।
  4. साउथ अफ्रीका के लिए खेले हैं 8 WC
    • साल 2009 में ICC महिला T20 WC की शुरुआत हुई थी।
    • इसकी शुरुआत से शबनीम इस्माइल ने संन्यास लेने तक साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के लिए सभी T20 WC खेले हैं।
    • शबनीम ने कुल मिलाकर 8 T20 WC खेले हैं।
    • शबनीम इस्माइल ने 3 मई 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

यह थी शबनीम इस्माइल से जुड़ी 4 बेहद दिलचस्प बातें..वैसे..आपकी Fav..आपकी सबसे पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है? कमेंट में हमें बताएं..!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय